इटखोरी में उल्लास के साथ मना रामनवमी

Updated:
विज्ञापन
इटखोरी में उल्लास के साथ मना रामनवमी

इटखोरी में उल्लास के साथ मना रामनवमी

विज्ञापन

इटखोरी. रामनवमी का पर्व प्रखंड में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया. विभिन्न अखाड़ों ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं, जिनमें भगवान शंकर और काली के अघोरी रूप से लेकर पुलवामा हमले की झांकी तक शामिल रही. प्रतियोगिता में जेपी नगर प्रथम और मंडप अखाड़ा द्वितीय स्थान पर रहा. इस बार रामनवमी महासमिति ने सभी अखाड़ों को सम्मानित किया. जेपी नगर, देवी मंडप, चट्टी, नगवां और मलकपुर के अखाड़ों ने झांकियां निकालीं. युवतियों ने भी लाठी खेलकर अपनी कला का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में बरही विधायक मनोज यादव, विधायक कुमार उज्ज्वल, जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, नेता मनोज चंद्रा, डॉ अभिषेक रामाधीन, सीओ सविता सिंह, बीडीओ सोमनाथ बंकिरा, डीएसपी अमिता लकड़ा, रामकुमार सिंह और मृत्युंजय सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola