बहुजन मुक्ति पार्टी ने चूल्हा जलाकर किया विरोध

Published by : VIKASH NATH Updated At : 20 May 2026 8:14 PM

विज्ञापन

ढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि, गैस की किल्लत व स्मार्ट मीटर के विरोध में बुधवार को बहुजन मुक्ति पार्टी के बैनर तले समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया

विज्ञापन

चतरा. बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि, गैस की किल्लत व स्मार्ट मीटर के विरोध में बुधवार को बहुजन मुक्ति पार्टी के बैनर तले समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया. कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाओ आंदोलन के तहत चूल्हा जलाकर केंद्र सरकार व आरएसएस के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया. आंदोलन का नेतृत्व पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश रवि ने किया. कार्यक्रम में भारत मुक्ति पार्टी, राष्ट्रीय आदिवासी परिषद, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा सहित कई सहयोगी संगठनों के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने बताया कि देश भर में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की कमी से आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है. इसी के विरोध में बहुजन मुक्ति पार्टी ने तीन चरणों में देशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है, जिसके दूसरे चरण के तहत चतरा में चूल्हा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया. मौके पर भारत मुक्ति मोर्चा महिला संघ की प्रदेश अध्यक्ष पूनम यादव, सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप आंबेडकर, किरण देवी, संजू देवी समेत बहुजन मुक्ति पार्टी और सहयोगी संगठनों के कई कार्यकर्ता मौजूद थे. चोरी की बाइक के साथ चोर गिरफ्तार चतरा. सदर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चोर इंद्रदेव गंझु (पिता स्व जगदेव गंझु) लातेहार जिला बारियातु थाना क्षेत्र के बालूभांग गांव का रहने वाला है. केशरी चौक के आसपास से चोरी की बाईक के साथ उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola