प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह आज, मेधावी विद्यार्थी होंगे सम्मानित

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 13 Jun 2026 7:48 PM

विज्ञापन

लगभग 500 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा

विज्ञापन

चतरा. प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान 2026 का आयोजन रविवार को विकास भवन स्थित डीएमएफटी हॉल में किया गया है, जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा. समारोह में जैक 10वीं व 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक व सीबीएसई से 10वीं व 12वीं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले लगभग 500 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त रवि आनंद, एसपी अनिमेष नैथानी, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता, जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी समेत अन्य उपस्थित रहेंगे. समारोह से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7277101403, 7903747907, 9431168144, 9470562200 पर संपर्क कर सकते हैं. क्यूआर कोड स्कैन कर रजिस्ट्रेशन करें : समारोह में सम्मानित होने वाले विद्यार्थी दिये गये क्यूआर कोड को स्कैन कर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार है : पहले क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद Register Now पर क्लिक करें. इसके बाद ऐप डाउनलोड करें. ऐप इंस्टॉल होने के बाद Continue पर क्लिक करें. आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा. OTP दर्ज करते ही आवेदन फॉर्म खुल जायेगा. फॉर्म में अपनी सभी जानकारी सही-सही भरें. अपनी मार्कशीट की कॉपी अपलोड करें. सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करे. फॉर्म भरते समय अपना नाम, मोबाइल नंबर व अन्य विवरण सही तरीके से दर्ज करें. कार्यक्रम स्थल पर भी होगा रजिस्ट्रेशन : जो विद्यार्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाये है, उनका रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम स्थल पर ही होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद हॉल में प्रवेश कराया जायेगा. विद्यार्थियों को नौ बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना है. जो विद्यार्थी किसी कारण या पढ़ाई के लिए दूसरे शहर या प्रदेश गये है, उनका सम्मान अभिभावक माता-पिता, भाई-बहन को दिया जायेगा. ये हैं कार्यक्रम के प्रायोजक : समाजसेवी उदय कुमार वर्मा, झामुमो जिलाध्यक्ष सह कबरा मुखिया नीलेश ज्ञासेन, चतरा लोकसभा क्षेत्र के सीसीएल सांसद प्रतिनिधि प्रेम विकास, गिद्धौर सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार दांगी, जय मां कंस्ट्रक्शन गिद्धौर के प्रोपराइटर सह समाजसेवी आशीष कुमार, हंटरगंज के समाजसेवी राकेश कुमार सिंह, सिमरिया के शिक्षाविद् प्रेमलता चंद्रा, लाला प्रीतम बीएड कॉलेज के सचिव लाला प्रसाद साहू शामिल हैं.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola