धनगावां में पीएनबी का ग्राहक सेवा केंद्र खुला
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन

उदघाटन मुखिया कदगावां पंचायत के मुखिया अशोक कुमार भुईयां, उप शाखा प्रबंधक पंकज कुमार व पूर्व मुखिया अनिल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया.
विज्ञापन
मयूरहंड. धनगावां में बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र खुला. उदघाटन मुखिया कदगावां पंचायत के मुखिया अशोक कुमार भुईयां, उप शाखा प्रबंधक पंकज कुमार व पूर्व मुखिया अनिल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर उप शाखा प्रबंधक ने कहा कि इसके खुलने से बैंक के खाताधारियों को सुविधा होगी. यह ग्राहक सेवा केंद्र बैंकिंग समय में अपनी सेवा देगा, जहां रुपये की जमा, निकासी के साथ बीमा योजना का लाभ ले सकेंगे. मौके पर राजू राम, संचालक सूरजदेव कुमार, संदीप कुमार, चंदन साव समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










