ePaper

Chatra News: चार साल पहले गड्ढा खोदकर बिछाया गया पाइप, न पानी मिली न ही अच्छी सड़क

Updated at : 10 Oct 2022 1:33 PM (IST)
विज्ञापन
Chatra News: चार साल पहले गड्ढा खोदकर बिछाया गया पाइप, न पानी मिली न ही अच्छी सड़क

शहर में पेयजलापूर्ति को लेकर चार साल पूर्व सड़कों में गड्ढा खोदकर पाइप बिछाया गया था. लेकिन आजतक शहरवासियों को ना पानी मिली है और ना ही सड़क मरम्मत हुई है. सड़क की मरम्मत नहीं होने से आये दिन दुर्घटना हो रही है

विज्ञापन

चतरा: शहर में पेयजलापूर्ति को लेकर चार साल पूर्व सड़कों में गड्ढा खोदकर पाइप बिछाया गया था. लेकिन आजतक शहरवासियों को ना पानी मिली है और ना ही सड़क मरम्मत हुई है. सड़क की मरम्मत नहीं होने से आये दिन दुर्घटना हो रही है. मुहल्ले के लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही है. बारिश के दिनों में सड़क में जलजमाव हो जाता है.

गड्ढों में पानी जमा होने से कीचड़ हो जाता है. जिससे लोगों का पैदल चलना दुर्भर हो जाता है. बाइक व चार पाहिया वाहन भी चलाने में दिक्कत होती है. कई बार सड़क में दुर्घटना घटी है, जिसमें कई लोग घायल हो चुके हैं. मुहल्ले के लोगों ने सड़क मरम्मत को लेकर कई बार मांग कर चुके हैं. लेकिन संवेदक व पदाधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया. स्कूल बच्चों को उक्त सड़क से आने जाने में हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola