समारोह आयोजित कर शिक्षक को दी गयी विदाई

प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय डाटम में समारोह आयोजित कर शिक्षक बैद्यनाथ कुमार महतो को विदाई दी गयी.
हंटरगंज. प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय डाटम में समारोह आयोजित कर शिक्षक बैद्यनाथ कुमार महतो को विदाई दी गयी. अध्यक्षता प्रमोद सिंह ने की, संचालन मनजीत कुमार ने किया. शिक्षक को माला पहना, बुके व उपहार भेंट कर विदाई दी गयी. साथ ही विद्यालय में उनके कार्यकाल की सराहना की गयी. बैजनाथ महतो का तबादला बोकारो जिला के उत्क्रमित मध्य विद्यालय झिरकी में हुआ है. शिक्षक ने कहा कि यहां के अभिभावक व बच्चों ने जिस तरह स्नेह दिया है, उसे कभी नहीं भूल पायेंगे. मौके पर प्रधानाध्यापक मो जुबेर आलम, सेवानिवृत शिक्षक मो साबीर, शिक्षक सुभाषचंद्र प्रसाद ,प्रियंक सिंह ,रोहित कुमार ,बृजेश कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, पंकज कुशवाहा के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




