1.600 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार

Published by :DEEPESH KUMAR
Published at :17 Apr 2026 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
1.600 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सुधीर गंझू (पिता चंद्रदेव गंझू) के रूप में की गयी, जो अनगड़ा गांव का रहने वाला है.

विज्ञापन

कुंदा. पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर अनगड़ा गांव से 1.600 किलोग्राम अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सुधीर गंझू (पिता चंद्रदेव गंझू) के रूप में की गयी, जो अनगड़ा गांव का रहने वाला है. थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को सूचना मिली थी कि सुधीर गंझू अपने घर में अफीम रखा है. सूचना के आधार पर छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने घर में छापा मारा. इस दौरान अफीम जब्त किया गया. इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार व्यक्ति को जेल भेज दिया गया. छापामारी अभियान में प्रतापपुर सीओ विकास टुडू, थाना प्रभारी के अलावा पुलिस के कई जवान शामिल थे.

सड़क दुर्घटना में प्रतापपुर के युवक की मौत

प्रतापपुर. थाना क्षेत्र के नवरतनपुर गांव निवासी फरदीन खान (22) पिता लियाकत खान की मौत रांची में सड़क दुर्घटना में हो गयी. जानकारी के अनुसार, फरदीन ओड़िशा में रहकर ट्रक चला कर परिवार का भरण पोषण करता था. शुक्रवार को वह ओड़िशा से ट्रक लेकर रांची ओर आ रहा था. इस दौरान रास्ते में एक ट्रक व डंपर के बीच जोरदार टक्कर हो गयी, जिसमें फरदीन की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola