घर में आग लगने से पांच लाख का सामान जल कर नष्ट

Published by :DEEPESH KUMAR
Published at :17 Apr 2026 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
घर में आग लगने से पांच लाख का सामान जल कर नष्ट

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

विज्ञापन

चतरा. जोरी वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के राजगुरु गांव में महावीर गंझू के घर में गुरुवार की शाम आग लग गयी, जिससे घर में रखा 30 हजार नकद सहित करीब पांच लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. घटना के वक्त भुक्तभोगी महावीर गंझू की पत्नी व दो बच्चे किसी तरह जान बचा कर घर से बाहर निकले. आग की लपटें देख लोग पहुंचे और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था. इस संबंध में भुक्तभोगी ने थाना व अंचल कार्यालय में आवेदन देकर मुआवजा की मांग की है. बताया गया आग से मकई 480 किलो, चावल दस क्विंटल, महुआ तीन क्विंटल के अलावा राहर, सरसों दाना, चना समेत अन्य सामान जल गया है.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola