दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन
दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

सिमरिया-हजारीबाग पथ स्थित टुटीलावा के पास

विज्ञापन

हादसा. सिमरिया-हजारीबाग पथ स्थित टुटीलावा के पास सिमरिया. सिमरिया-हजारीबाग मुख्य पथ पर टुटीलावा के पास गुरुवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान पुंडरा गांव निवासी संतोष पांडेय (पिता कालीचरण पांडेय) के रूप में हुई है. वहीं घायलों में मृतक की पत्नी सुधा देवी, लावालौंग थाना क्षेत्र के जोजवारी निवासी आशीष तुरी और उनकी मां सोनू देवी शामिल हैं. बताया गया कि संतोष पांडेय अपनी पत्नी के साथ हजारीबाग से घर लौट रहे थे. वहीं आशीष तुरी अपनी मां के साथ जोजवारी से हुरनाली गांव एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान टुटीलावा के पास दोनों बाइकों के बीच टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों लोग सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लाेगों व पुलिस की मदद से एंबुलेंस से सभी घायलों को हजारीबाग सदर अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान संतोष पांडेय की मौत हो गयी, जबकि गंभीर रूप से घायल आशीष तुरी की हालत नाजुक देखते हुए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola