एनटीपीसी के नये परियोजना प्रमुख ने दिया योगदान

एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपूरा के नये परियोजना प्रमुख के रूप में आलोक कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को कार्यभार संभाला.
टंडवा. एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपूरा के नये परियोजना प्रमुख के रूप में आलोक कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को कार्यभार संभाला. विद्युत क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव व सिद्ध नेतृत्व से नॉर्थ करणपुरा परियोजना की प्रगति व संचालन उत्कृष्टता को नयी दिशा मिलने की उम्मीद है. इससे पूर्व श्री त्रिपाठी एनटीपीसी रामागुंडम सुपर थर्मल पावर स्टेशन में मुख्य महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे. श्री त्रिपाठी ने कहा कि एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपूरा का नेतृत्व करना मेरे लिए एक सौभाग्य है. टीम के साथ मिलकर परियोजना की प्रगति को निरंतर गति देने और एनटीपीसी की विश्वसनीय एवं सतत ऊर्जा प्रदान करने की दृष्टि में सार्थक योगदान वह देंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




