कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय महायज्ञ प्रारंभ

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 21 May 2026 8:38 PM

विज्ञापन

कलश यात्रा में 2100 श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन

: कलश यात्रा में 2100 श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. जोरी. जोरी काली मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री रूद्रचंडी महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा, श्रीमद्भागवत कथा पुराण ज्ञान महायज्ञ को लेकर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गयी. गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में 2100 श्रद्धालुओं ने भाग लिया. इस दौरान सांसद कालीचरण सिंह, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता, जिप अध्यक्ष ममता कुमारी समेत कई शामिल हुए. कलश यात्रा मंदिर के पास से निकली, जो बानसिंह के दंदार घाट पहुंची, जहां यज्ञाधीश स्वामी श्री श्याम शरण दास जी महाराज के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया. यहां से सभी कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां विधि-विधान से कलश स्थापित किया गया. सांसद व पूर्व मंत्री ने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है. ऐसे आयोजन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. महायज्ञ 30 मई तक चलेगा. प्रतिदिन संध्या में वृंदावन से आये कथावाचक शिवम जी महाराज द्वारा प्रवचन किया जायेगा. मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश यादव, उप प्रमुख राहुल गुप्ता, यज्ञ समिति के अध्यक्ष चंद्रिका यादव के अलावा चंद्रदेव यादव, संजय माथुर, नित्यानंद उपाध्याय, प्रह्रलाद चौधरी, कृष्णा पासवान, रवि बजरंगी, दिलीप यादव, राजेंद्र सिंह, विनोद तमोली, मनोज सिंह, रिंकु सिंह, गोपाल सिंह, गोपाल शंकर उपाध्याय समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola