ईद-उल-फितर आज, ईदगाह में 9:30 बजे पढ़ी जायेगी नमाज

Updated:
विज्ञापन
ईद-उल-फितर आज, ईदगाह में 9:30 बजे पढ़ी जायेगी नमाज

मुफ्ती अदनान अय्यूबी ने कहा कि ईद का नमाज ईदगाह में पढ़ना सुन्नते मुआकदा है, जिसके कारण सबसे अधिक भीड़ ईदगाह में लगती है.

विज्ञापन

चतरा. ईद-उल-फितर शनिवार को मनाया जायेगा. ईद की नमाज को लेकर समय निर्धारित कर दिया गया है. सदर प्रखंड कार्यालय स्थित ईदगाह में 9:30 बजे नमाज अदा की जायेगी. यहां शहर-ए-काजी नजरे तौहिद नमाज पढ़ायेंगे. इसके अलावा वादी-ए-इरफा स्थित पुरानी ईदगाह में 9:45 बजे, खानकाह मस्जिद में 8:00 बजे, मस्जिद-ए-मामूर चूड़ीहार मुहल्ला में 8:00 बजे, मोहम्मदी मस्जिद नगवां में 8:15 बजे, मक्का मस्जिद शहादत चौक में 8:00 बजे, मस्जिद-ए-अख्लाश बिंड मुहल्ला में 8:30 बजे, मस्जिद ए नमरा नूर नगर में 8:00 बजे नमाज अदा की जायेगी. इसके अलावा अन्य मस्जिदों में ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जायेगी. मुफ्ती अदनान अय्यूबी ने कहा कि ईद का नमाज ईदगाह में पढ़ना सुन्नते मुआकदा है, जिसके कारण सबसे अधिक भीड़ ईदगाह में लगती है. इसे लेकर ईदगाह की साफ-सफाई की गयी है. ईदगाह कमेटी के लोगों ने ईदगाह में आने वाले लोगों से मौसम के अनुसार अपने साथ जयनमाज, चादर, तौलिया समेत अन्य लेकर जाने की बात कही.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola