शतचंडी महायज्ञ में शामिल हुए सांसद व पूर्व मंत्री

Updated at : 22 Mar 2026 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
शतचंडी महायज्ञ में शामिल हुए सांसद व पूर्व मंत्री

इस दौरान यज्ञ मंडप की परिक्रमा की.

विज्ञापन

कान्हाचट्टी. राजपुर के बनखंडी मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री शतचंडी महायज्ञ में रविवार को सांसद कालीचरण सिंह व पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता शामिल हुए. इस दौरान यज्ञ मंडप की परिक्रमा की. मौके पर प्रदीप कुमार मौर्य द्वारा लिखित पुस्तक मां दुर्गा महात्म्य का विमोचन किया गया. सांसद ने कहा कि यज्ञ से क्षेत्र में सुख, शांति व समृद्धि आती है. उक्त पुस्तक से क्षेत्र के लोगों को अब मंदिर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होंगी. पूर्व मंत्री ने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है. मालूम हो कि उक्त यज्ञ का प्रारंभ 19 मार्च से प्रारंभ हुआ था. इसका समापन 27 मार्च को किया जायेगा. मौके पर भाजपा नेता विनय सिंह, अरुण सिंह, संतोष दांगी, समिति के अध्यक्ष विकास दांगी, मुखारबिंद दांगी, घनु दांगी, इंद्रदेव दांगी समेत कई लोग मौजूद थे.

रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष बने रामचंद्र दांगी

पत्थलगड्डा. नावाडीह पंचायत में रामनवमी महासमिति का गठन किया गया. नावाडीह पंचायत सचिवालय में हुई इस बैठक में अध्यक्ष रामचंद्र दांगी को बनाया गया. सचिव हरिनारायण मिश्रा, कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद व संरक्षक पूर्व मुखिया मेघन दांगी होंगे. बैठक में रामनवमी की झांकी निकालने का निर्णय लिया गया. मौके पर राजेश दांगी, उदयनाथ पाठक, विनोद दांगी, दिगंबर प्रसाद, दामोदर दांगी, चंद्रदेव कुमार, चंद्रदेव प्रसाद, मनोज प्रसाद, उमेश यादव, रंजय दांगी, जनार्दन दांगी समेत कई उपस्थित थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola