प्रतापपुर में रजा जामा मस्जिद जाने वाली सड़क बदहाल, सड़क पर चलना हुआ मुश्किल
कीचड़ मेॉ तब्दील सड़क | Prabhat Khabar Network
प्रतापपुर में रज़ा जामा मस्जिद जाने वाली सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है. स्कूली बच्चों और नमाजियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन से मांग जारी है.
प्रतापपुर से बिहारी कुमार की रिपोर्ट
आपके शहर में
प्रतापपुर (चतरा). प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित रजा जामा मस्जिद जाने वाली सड़क कीचड़ में तब्दील हो गयी है. सभी धर्मों के पर्व-त्योहारों के जुलूस भी इसी मार्ग से गुजरते हैं. मस्जिद के पास रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाने से वाहन तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो गया है. बरसात के दिनों में छोटे बच्चों और बुजुर्गों को कीचड़ भरे रास्ते पर फिसलने का डर सताता है.
स्कूल-मदरसा जाने वाले बच्चों को परेशानी
इस समस्या का असर कई महत्वपूर्ण स्थानों पर पड़ रहा है. उर्दू प्राथमिक विद्यालय, प्रतापपुर मदरसा के बच्चे और मुस्लिम धर्म के लोग नमाज पढ़ने इसी रास्ते से आते-जाते हैं. इमामबाड़ा भी इसी रास्ते के पास है. इसके अलावा, बड़ी आबादी वाले प्रतापपुर पंचायत के लोग भी इसी क्षेत्र में निवास करते हैं.
त्योहारों में जुलूस निकालना भी हो जाता है मुश्किल
ईद या दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों के दौरान जुलूसों का गुजरना मुश्किल हो जाता है, जिससे समुदाय की भावना को भी ठेस पहुंचती है.
DMFT से सड़क निर्माण का भेजा गया प्रस्ताव
इस संबंध में प्रतापपुर की मुखिया बसंती देवी ने बताया, "हमने DMFT के तहत सड़क निर्माण का प्रस्ताव ग्राम सभा में पारित कर जिला प्रशासन को भेज दिया है, लेकिन यह प्रक्रियाधीन है."
ये भी पढ़ें: गढ़वा में तेज रफ्तार कार ने 9 वर्षीय बच्चे को कुचला, इलाज के दौरान मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए