टंडवा में फ्लाई ऐश ढुलाई को लेकर फिर बढ़ा विवाद, विस्थापितों ने ठप करायी कोयला ढुलाई
फ्लाइ ऐश ढुलाई के खिलाफ विरोध करते लोगो की प्रतीकात्मक फोटो
टंडवा में हाइवा और फ्लाई ऐश ढुलाई विवाद के कारण कोयला ढुलाई पूरी तरह ठप हो गई है. विस्थापितों ने एनटीपीसी को अल्टीमेटम देते हुए कामकाज बंद करा दिया है.
टंडवा से वरूण सिंह की रिपोर्ट
आपके शहर में
टंडवा (चतरा). हाइवा एसोसिएशन के आंदोलन के बाद टंडवा में फ्लाई ऐश ढुलाई में लगे ट्रेलर को बंद कर दिया गया था. हाइवा एसोसिएशन ने एनटीपीसी में एक सप्ताह तक कोयला ढुलाई ठप कर दी थी. वार्ता में एनटीपीसी द्वारा हाइवा एसोसिएशन को ट्रेलर बंद करने का लिखित आश्वासन दिया गया था.
ट्रेलर शुरू करने की मांग को लेकर विस्थापितों ने दिया था अल्टीमेटम
ट्रेलर बंद होने के बाद फ्लाई ऐश ढुलाई में लगे विस्थापित गांव के लोग आक्रोशित हो गये. उन्होंने एनटीपीसी को ट्रेलर शुरू करने का अल्टीमेटम दिया था.
तय समय पर ट्रेलर नहीं चलने से कोयला ढुलाई ठप
तय वक्त पर ट्रेलर शुरू नहीं होने से नाराज विस्थापित फ्लाई ऐश ढुलाई एसोसिएशन ने कोयला ढुलाई ठप करा दी. इससे टंडवा में फ्लाई ऐश ढुलाई को लेकर विवाद एक बार फिर गहरा गया है.
ये भी पढ़ें: 1984 से शिक्षा जगत की सेवा कर रहे हैं शिक्षक भीम कुमार शर्मा, कई उल्लेखनीय कार्यों से बनाई पहचान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए