चतरा में घर-घर पहुंची विधिक सेवा टीम, ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों और SIR की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

लोगों को कानूनी अधिकार व SIR की जानकारी देते पीएलवी | Prabhat Khabar Network

चतरा के सदर प्रखंड में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा डोर-टू-डोर विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई.

विज्ञापन

चतरा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शनिवार को सदर प्रखंड की डाढ़ा पंचायत में डोर-टू-डोर विधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. इस दौरान अधिकार मित्रों (पीएलवी) ने ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों व नि:शुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

एसआइआर को लेकर भी दी गयी सहायता

अधिकार मित्रों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत संशोधित किये जा रहे आवेदनों से संबंधित जानकारी व आवश्यक सहायता भी ग्रामीणों को उपलब्ध करायी.

15100 हेल्पलाइन का लाभ उठाने की अपील

अधिकार मित्रों ने ग्रामीणों को कानूनी सलाह व सहायता के लिए नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाने की अपील की. मौके पर अधिकार मित्र लक्ष्मण कुमार, मो सनाउल्ला, किशोर प्रसाद यादव आदि उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: प्रतापपुर में रजा जामा मस्जिद जाने वाली सड़क बदहाल, सड़क पर चलना हुआ मुश्किल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola