विधायक ने कई गांवों का किया दौरा, सुनी जनसमस्याएं

Updated:
विज्ञापन
विधायक ने कई गांवों का किया दौरा, सुनी जनसमस्याएं

ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य से जुड़ी जैसी समस्याओं से अवगत कराया.

विज्ञापन

कान्हाचट्टी. विधायक जनार्दन पासवान ने शुक्रवार को प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया. इस दौरान पुरनी हेसाग, शायल बगीचा, राजपुर समेत कई गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की और समस्याएं सुनी. ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य से जुड़ी जैसी समस्याओं से अवगत कराया. विधायक ने लोगों की समस्या सुन कर संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से फोन पर बात की और इन समस्याओं का समाधान करने को कहा. विधायक ने कहा कि जनता की सेवा ही मेरा संकल्प है. हर समस्या का समाधान, हर गांव का विकास हमारा लक्ष्य है. मौके पर कई लोग उपस्थित थे. इसके बाद विधायक सदर प्रखंड के पाराडीह स्थित देवी मंडप पहुंच कर लोगों से मुलाकात की.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola