ePaper

नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Updated at : 08 Apr 2024 4:55 PM (IST)
विज्ञापन
नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन

चतरा. पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के मिनी फैक्ट्री का खुलासा किया है. इटखोरी थाना क्षेत्र के महुदा गांव के पंकज दांगी के घर से 10 करोड़ का अफीम बरामद किया है. साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों की पहचान इटखोरी थाना क्षेत्र के महुदा गांव निवासी पंकज दांगी व राजपुर थाना क्षेत्र के मंझौली बाराबागी गांव के धीरेंद्र दांगी के रूप में की गयी. तस्करों के पास से 204.4 किलो अफीम के अलावा ब्राउन शुगर बनाने वाली मशीन, एक मोबाइल, एक गैस सिलेंडर, एक गैस चूल्हा, कपड़ा, एक इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, 100 पीस सफेद रंग का प्लास्टिक, वजन उठाने वाला एक जैक, 25.400 किलो मिट्टी जैसा पदार्थ जब्त किया गया. यह जानकारी एसपी विकास कुमार पांडेय ने सोमवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस काॅन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि महुदा गांव में पंकज दांगी के घर में अफीम को फाड़ कर ब्राउन शुगर पाउडर तैयार किया जा रहा है. सूचना के आलोक में डीएसपी मुख्यालय रोहित कुमार रजवार के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने कार्रवाई करते हुए घर में छापामारी की. इस दौरान अफीम व अफीम से ब्राउन शुगर बनाने का विभिन्न उपकरण जब्त किया गया. इस संबंध में इटखोरी थाना में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्करो को जेल भेज दिया गया. छापामारी टीम में डीएसपी मुख्यालय के अलावा इटखोरी थाना प्रभारी सूर्या प्रताप सिंह, आरक्षी अभ्यास कुमार, कृष्णापति तिवारी, रोहित राम, गृह रक्षक अवध कुमार यादव, चालक आरक्षी रविकांत सिंह शामिल हैं. प्रेस काॅन्फ्रेंस के मौके पर इटखोरी थाना के पुलिस अवर निरीक्षक दिलबाग सिंह उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola