भू-माफिया ने जमीन मालिकों पर किया हमला

नगर परिषद क्षेत्र के किशुनपुर मुहल्ला में बुधवार को भू-माफियाओं ने जमीन मालिको पर हमला कर दिया
चतरा. नगर परिषद क्षेत्र के किशुनपुर मुहल्ला में बुधवार को भू-माफियाओं ने जमीन मालिको पर हमला कर दिया. जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलो में राहुल कुमार, विकास चंद्र व घनश्याम यादव समेत अन्य शामिल हैं. सभी घायलो का इलाज सदर अस्पताल में किया गया. गंभीर रूप से घायल विकास व राहुल को हजारीबाग रेफर कर दिया गया. दोनों के सिर पर गंभीर चोट आयी हैं. सिटी स्कैन की व्यवस्था नहीं होने के कारण हजारीबाग भेजा गया. इस संबंध में विकास चंद्र ने सदर थाना में आवेदन देकर छह लोगो पर मारपीट का आरोप लगाया हैं. जिसमें उपेंद्र यादव, बसंत यादव, मनोज यादव, विकास यादव, पंकज यादव व एक अन्य शामिल हैं. आवेदन में कहा हैं कि जेसीबी से अपनी जमीन पर कार्य करा रहे थे. इस दौरान पहले से घात लगाये लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया. जान से मारने के नियत से सिर पर वार किया. एक सप्ताह पूर्व उपेंद्र व उसके सहयोगी के द्वारा अवैध रूप से जमीन पर चहारदीवारी का निर्माण किया गया था. इसकी शिकायत एसडीपीओ, सीओ व थाना प्रभारी से की गयी थी. कार्रवाई नहीं होने से ऐसे लोगो का मनोबल बढ़ा हुआ हैं. जमीन मालिकों ने थाना प्रभारी से कार्रवाई करने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




