महाराणा प्रताप जयंती पर कुल्लू मोड़ का हुआ नामकरण

Edited by DEEPESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

कुल्लू मोड़ पर महाराणा प्रताप की जयंती मनायी गयी

विज्ञापन

चतरा. क्षत्रिय गौरव एकता मंच के तत्वावधान में शनिवार को कुल्लू मोड़ पर महाराणा प्रताप की जयंती मनायी गयी, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया. उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके शौर्य, त्याग व राष्ट्रभक्ति को याद किया. इस अवसर पर लोगों ने कुल्लू मोड़ पर महाराणा प्रताप का बोर्ड स्थापित कर चौक का नामकरण महाराणा प्रताप चौक किया. लोगो ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के ऐसे महान योद्धा थे, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी स्वाभिमान व स्वतंत्रता से कभी समझौता नहीं किया. उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. मंच के जिला संयोजक अरुण सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप किसी एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के गौरव थे. उनके आदर्शों को नयी पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि चौक का नामकरण केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि इतिहास और संस्कृति को जीवित रखने का प्रयास है. मौके पर पारसनाथ सिंह, बिनोद सिंह, शिवबालक सिंह, विवेक सिंह ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में संजय सिंह, चुन्नू सिंह, सुबोध सिंह, मंजीत सिंह, मुन्ना सिंह, मृत्युंजय सिंह, सौरभ कुमार, कुश सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola