Jharkhand Accident News: चतरा और लातेहार में सड़क हादसे में स्कूल टीचर समेत समेत 3 की मौत

चतरा के स्कूल में पदस्थापित शिक्षक सत्यनारायण यादव की सड़क हादसे में मौत. फाइल फोटो
Jharkhand Accident News: झारखंड के चतरा और लातेहार में अलग-अलग सड़क हादसों में स्कूल टीचर समेत समेत 3 लोगों की मौत हो गई.
Table of Contents
Jharkhand Accident News: चतरा और चंदवा में सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है. चंदवा के हेरहंज में हुई एक सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की जान चली गई, जबकि चतरा में एक शिक्षक की मौत हुई है.
चतरा में कोडरमा के रहने वाले शिक्षक सत्यनारायण यादव की मौत
चतरा रोड में भुरकुंडा के पास बाइक दुर्घटना में सोमवार (29 अप्रैल) को प्रतापपुर के एगहारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक सत्यनारायण यादव की मौत हो गई. वे कोडरमा जिला के जयनगर के रहने वाले थे. घटना सुबह 8 बजे हुई.
Also Read : सिंगरौली से हजारीबाग जा रही कार लातेहार में दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत
बाइक से हजारीबाग से प्रतापपुर जा रहे थे शिक्षक सत्यनारायण यादव
जानकारी के अनुसार, वे हजारीबाग से बाइक से प्रतापपुर जा रहे थे. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया.
थाने पर शव देखते ही रोने लगे पिता, बार-बार बेहोश हो रही पत्नी
घटना की सूचना मिलने के बाद उनकी पत्नी व पिता समेत कई रिश्तेदार थाने पर पहुंचे. शव को देखते ही पत्नी व पिता रोने लगे. पत्नी बार-बार बेहोश हो रही थी. सत्यनारायण की बाइक को ठोकर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला है.
चतरा और हजारीबाग के एक-एक व्यक्ति की दुर्घटना में हुई मौत
इससे पहले लातेहार जिले के हेरहंज में अहले सुबह बालूमाथ-हेरहंज-पांकी पथ पर मेराल ग्राम के मासिलौंग टोला के पास एक कार (जेएच 02 बीएफ 3101) अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. कार में सवार 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इनकी पहचान चतरा जिले के होलमगड़ा खुर्द ग्राम निवासी विजेंद्र कुमार सिंह के पुत्र रितिक कुमार सिंह (22) एवं हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडार चौक कपका ग्राम निवासी लवनाथ सिंह (56) पिता केदार सिंह के रूप में हुई.
मध्यप्रदेश में शादी अटेंड कर लौट रहे थे दोनों
घटना की सूचना ग्रामीणों ने हेरहंज थाने को दी. सूचना मिलते ही पुलिस बल के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. डॉक्टर ध्रुव कुमार ने दोनों को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. बताया गया है कि उपरोक्त दोनों लोग मध्यप्रदेश से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे.
बरगद के पेड़ से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई कार
संभवत: लंबी दूरी तय कर रहे ड्राइवर को झपकी आ गई और कार हेरहंज थाना क्षेत्र में के मेराल ग्राम के मासिलौंग टोला के पास सड़क किनारे एक विशाल बरगद के पेड़ से टकरा गई. कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए लातेहार भेज दिया.
Also Read
चतरा में बस पलटने से खलासी व महिला यात्री की मौत, एक दर्जन लोग घायल
चतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, रंगदारी व लेवी मांगने वाले टीएसपीसी के 4 उग्रवादी गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




