सीएचसी व हाई स्कूल को अतिक्रमण से मुक्त कराने का निर्देश

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
सीएचसी व हाई स्कूल को अतिक्रमण से मुक्त कराने का निर्देश

अपर समाहर्ता अरविंद कुमार शनिवार को प्रतापपुर प्रखंड पहुंचे. इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व हाई स्कूल की जमीन का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

प्रतापपुर. अपर समाहर्ता अरविंद कुमार शनिवार को प्रतापपुर प्रखंड पहुंचे. इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व हाई स्कूल की जमीन का निरीक्षण किया. उन्होंने जमीन का नक्शा देख जमीन को चिह्नित किया. एसी ने सीओ को जमीन की मापी कर सीएचसी व हाई स्कूल की जमीन का अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया. इसके बाद केशवा व जोलहा विगहा में गैरमजरूआ व वन विभाग की जमीन को नक्शा से चिह्नित किया. बताया की वन विभाग के जमीन हटाकर शेष गैरमजरूआ सरकारी जमीन को अपने कब्जे में रखें. जो भी लोग केशवा में अवैध रूप से सरकारी जमीन कब्जा किये हैं, उसे नोटिस देकर जमीन कब्जा मुक्त कराने की बात कही. मौके पर सीओ विकास कुमार टुडू, अंचल निरीक्षक नारायण राम, हल्का कर्मचारी उपस्थित थे. मालूम हो की सीएचसी व हाई की जमीन कब्जा का मामला वर्षो से चला आ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola