सोपाराम स्कूल में स्टेम लैब का उदघाटन

Updated:
विज्ञापन
सोपाराम स्कूल में स्टेम लैब का उदघाटन

सोपाराम स्कूल में स्टेम लैब का उदघाटन

विज्ञापन

टंडवा. मगध-संघमित्रा क्षेत्र द्वारा सीएसआर के तहत आठ सरकारी विद्यालयों में आधुनिक स्टेम लैब स्थापित की गयी हैं. मगध संघमित्रा से प्रभावित कोयद पंचायत स्थित सोपाराम मिडिल स्कूल में स्टेम लैब का उदघाटन महाप्रबंधक चितरंजन कुमार ने किया. बताया कि यह योजना शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर संचालित हो रहा है. महाप्रबंधक ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि स्टेम लैब के माध्यम से छात्र व्यावहारिक प्रयोगों द्वारा अपने ज्ञान को और सुदृढ़ बना सकते हैं. ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की. मौके पर जिप सदस्य सुभाष यादव, मुखिया किसुन राम, विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल पाठक, संघमित्रा परियोजना अधिकारी डीके सिंह कई अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola