हंटरगंज के युवक की बनारस में मौत
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन

वह पांच दिनों से लापता था. परिजन खोजबीन कर रहे थे.
विज्ञापन
हंटरगंज. थाना क्षेत्र की कोबना पंचायत के बहेरी गांव निवासी मनोज यादव (25) पिता विजय यादव की मौत बनारस में हो गयी. वह पांच दिनों से लापता था. परिजन खोजबीन कर रहे थे. जानकारी के अनुसार, मनोज दिल्ली में मजदूरी करता था. शेयर मार्केट में उसे नुकसान हुआ था, जिससे वह परेशान था. इसकी सूचना पांच दिन पूर्व परिजनों को मिली, इसके बाद से उसकी खोजबीन में लगे हुए थे. इस बीच वायरल वीडियो से पता चला कि मनोज बनारस में एक पुल से छलांग लगा दी है, जिससे उसकी मौत हो गयी. परिजन शव लाने के लिए बनारस गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










