होमगार्ड बहाली प्रक्रिया शुरू

Updated:
विज्ञापन
होमगार्ड बहाली प्रक्रिया शुरू

जिला मुख्यालय स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बुधवार से होमगार्ड बाहली की प्रक्रिया शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

पहले दिन कान्हाचट्टी के अभ्यर्थियों की हुई जांच

चतरा. जिला मुख्यालय स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बुधवार से होमगार्ड बाहली की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. पहले दिन कान्हाचट्टी प्रखंड के महिला व पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच व लिखित परीक्षा ली गयी. सुबह छह बजे से ही अभ्यर्थियों का स्टेडियम में प्रवेश शुरू हो गया था. अभ्यर्थियों में उत्साह देखने को मिला. प्रशासन द्वारा सुरक्षा व व्यवस्था के व्यापक इंतजार किये गये थे. शारीरिक जांच के दौरान अभ्यर्थियों से 1600 मीटर दौड़, हाई जंप, लांग जंप व भोला फेंक व लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से श्रुतिलेख लिखवाया गया. बहाली प्रक्रिया को पारदर्शी व व्यवस्थित तरीके से संपनन कराने के लिए प्रशासन की ओर से दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व जवानो की तैनाती की गयी है. वहीं बहाली प्रक्रिया देखने को लेकर अन्य प्रखंडो के अभ्यर्थियों में उत्साह देखा गया.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola