बिरहोर टोला में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Published by : VIKASH NATH Updated At : 20 May 2026 8:23 PM

विज्ञापन

जनजातीय ग्रामीण उत्सव कार्यक्रम के तहत बुधवार को बिरहोर टोला में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

विज्ञापन

टंडवा. जनजातीय ग्रामीण उत्सव कार्यक्रम के तहत बुधवार को बिरहोर टोला में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. जिसका नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुदीप ने किया. इस दौरान बिरहोर परिवारों का टीवी समेत अन्य की जांच की गयी. चिकित्सकों ने जांच व इलाज के अलावा सभी के बीच नि शुल्क दवाई दी. इसके अलावा बिरहोर परिवारों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया. बीडीओ देवलाल उरांव ने बताया कि बिरहोर परिवार के बीच कल्याणकारी योजना का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जनजातीय उत्सव मनाया जा रहा था, जिसके तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. 23 मई को विशेष शिविर का आयोजन बिरहोर टोला में किया जायेगा, जहां राशन कार्ड, किसान कार्ड, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज शिविर में बनाया जायेगा. मौसम को देखते हुए आकस्मिक फसल अपनायें : डीडीसी चतरा. डीएमएफटी भवन में बुधवार को जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें जिलेभर के 550 किसानों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उदघाटन डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने किया. डीडीसी ने कहा कि किसानों को बदलते मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आकस्मिक फसल अपनाने को कहा. कहा कि ऊपरी भूमि पर दलहन व तेलहन फसलो की खेती किसानो के लिए लाभकारी साबित हो सकती है. सभी प्रखंडों में सोलर कोल्ड स्टोरेज स्थापित किये जाने के दिशा में कार्य किया जा रहा है. डीएओ गौतम कुमार ने प्रजेंटेंशन के माध्यम से आकस्मिक फसल, बीज चयन, खेती आधुनिक तकनीक व विभागीय योजनाओं की जानकारी दी. मौके पर आत्मा के उप परियोजना निदेशक रमेश कुमार, भूमि संरक्षण पदाधिकारी डॉ हिमांशु कुमार समेत कई उपस्थित थे.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola