बारिश से प्रभावित किसानों को सरकार दे मुआवजा

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 02 Nov 2025 7:53 PM

विज्ञापन

जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने सरकार से मोंथा चक्रवात से हुए प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है

विज्ञापन

चतरा. जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने सरकार से मोंथा चक्रवात से हुए प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है. साथ ही लगातार हो रही बारिश से नुकसान पर चिंता जताते हुए नुकसान का आकलन कर समुचित मुआवजा देने की मांग की है. कहा कि बारिश से धान, आलू, दलहन, तेलहन, मटर जैसे फसलों को नुकसान पहुंचा है. किसानों को भारी क्षति हुई है. जिले के संबंधित पदाधिकारियों से नुकसान का आकलन कर सरकार को रिपोर्ट भेजने की बात कही. श्री तिवारी ने कहा कि पांच दिनों से लगातार हुई बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है. यहां के ज्यादातर किसान खेती पर ही आश्रित हैं. पूर्व में भी किसान अतिवृष्टि से नुकसान उठा चुके है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola