नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय चैती छठ महापर्व शुरू

Updated:
विज्ञापन
नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय चैती छठ महापर्व शुरू

श्रद्धालुओं ने स्थानीय जलाशयों में स्नान कर भगवान सूर्यदेव को अर्घ अर्पित किया.

विज्ञापन

चतरा. जिले में रविवार को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय चैती छठ महापर्व शुरू हो गया. श्रद्धालुओं ने स्थानीय जलाशयों में स्नान कर भगवान सूर्यदेव को अर्घ अर्पित किया. शुद्धता से भोजन तैयार कर प्रसाद के रूप में ग्रहण किया. प्रसाद ग्रहण करने के लिए कई लोग पहुंचे. वहीं छठ घाटों की साफ-सफाई काम का शुरू कर दिया गया है. पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए दुकानों पर भीड़ लग रही है. सोमवार को खरना, मंगलवार को पहला अर्घ व बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ अर्पित किया जायेगा.

नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा हुई

इटखोरी. वासंतिक नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा हुई. इस मौके पर मां भद्रकाली मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए कतार में खड़े रहे. सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी. भीड़ की वजह से मंदिर में मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola