ePaper

छह लाख के ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 05 Jan 2026 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
छह लाख के ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने सूचना मिलने पर तुड़ाग जंगल में मारा छापा

विज्ञापन

कार्रवाई: पुलिस ने सूचना मिलने पर तुड़ाग जंगल में मारा छापा : कार व मोबाइल फोन जब्त, सभी आरोपी जेल भेजे गये : मयूरहंड से ब्राउन शुगर खरीद कर बेचने आये थे चतरा चतरा. सदर पुलिस ने तुड़ाग जंगल के पास से छह लाख के ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. तस्करों के पास से 31.19 ग्राम ब्राउन शुगर के अलावा आई-20 कार (जेएच 02 बीएच-1938) व पांच मोबाइल फोन जब्त किया गया. गिरफ्तार तस्करों की पहचान मयूरहंड थाना क्षेत्र के मंधनिया गांव निवासी रूपेश कुमार दांगी, ढोढी गांव निवासी नीरज कुमार यादव, प्रकाश कुमार दांगी, लक्ष्मण कुमार दांगी व सदर थाना क्षेत्र के लोवागड़ा निवासी राकेश कुमार दांगी के रूप में की गयी. यह जानकारी एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने सोमवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस काॅन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने कहा कि सूचना मिली थी कि तुड़ाग जंगल में कार खड़ी कर कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. सूचना के आधार पर एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तुड़ाग जंगल में छापामारी कर पांच लोगाें को पकड़ा और तलाशी ली गयी. तलाशी में ब्राउन शुगर जब्त किया गया. उक्त सभी मयूरहंड के एक तस्कर से ब्राउन शुगर खरीद कर सप्लाई करने आये थे. ये सभी किसी बड़े तस्कर से ब्राउन शुगर खरीद कर मयूरहंड, सदर थाना व हजारीबाग जिले के कई थाना क्षेत्रों में सप्लाई करते थे. जब्त मोबाइल के माध्यम से कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है. इस संबंध में सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया. इस घटना से जुड़े अन्य तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. छापामारी टीम में चतरा सदर एसडीपीओ संदीप सुमन के अलावा सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल सिह, टीपू अंसारी, कुमार गौतम व कई जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola