गेहूं की फसल में लगी आग, हजारों का नुकसान

Updated:
विज्ञापन
गेहूं की फसल में लगी आग, हजारों का नुकसान

चना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया.

विज्ञापन

प्रतापपुर. प्रखंड के हुमाजांग गांव में गुरुवार की रात गेहूं की फसल में आग लग गयी, जिससे दो एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गयी. सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया. आग लगने की इस घटना में प्रभावित किसान दिनेश दास, अनिल यादव, आनंद दास व मगर यादव को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है. आग से गेहूं की फसल के साथ महुआ का एक पेड़ भी जल गया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. बता दें कि महुआ चुनने को लेकर इन दिनों ग्रामीणों द्वारा जंगल में आग लगा दी जा रही है, सतबहिनी व लिप्ता जंगल में आग लगी हुई है. आग से पेड़-पौधों को नुकसान हो रहा है.

सीएस ने रेफरल अस्पताल का किया निरीक्षण

सिमरिया. सिविल सर्जन सत्येंद्र सिन्हा ने शुक्रवार को रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान ओपीडी, मरीज वार्ड, एमटीसी, डिलीवरी वार्ड व शौचालय को देखा. ओपीडी में रजिस्टर व दवा के भंडारण का जांच की. साथ ही सीसीएल एंबुलेंस की जांच की, जिसमे ऑक्सीजन, कॉन्डेन व डायनोमा इंजेक्शन एक्सपायरी मिला. निरीक्षण के दौरान कई कमियां मिलने पर नाराजगी व्यक्त की. स्वास्थ्य कर्मियों के ड्रेस कोड में नहीं रहने पर ड्रेस कोड में रहने को निर्देश दिया. मौके पर महताब अंसारी, मो साजिद, संजीव सिन्हा, अमरेश कुमार, लक्ष्मण यादव सहित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola