डीआरएस इंटरनेशनल स्कूल में सम्मान समारोह

Updated:
विज्ञापन
डीआरएस इंटरनेशनल स्कूल में सम्मान समारोह

डीआरएस इंटरनेशनल स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित कर वार्षिक परीक्षा में बेहतर करने वाले बच्चो को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

टंडवा. डीआरएस इंटरनेशनल स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित कर वार्षिक परीक्षा में बेहतर करने वाले बच्चो को सम्मानित किया गया. स्कूल के निदेशक धर्मेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि विनय कुमार सिन्हा को बुके देकर स्वागत किया. मुख्य अतिथि ने कहा कि आज जो बच्चे वार्षिक परीक्षा में बेहतर किये हैं, वे यह मेहनत, लगन व निरंतर प्रयास जारी रखें, ताकि आगे चलकर अपने राज्य व देश का मान सम्मान बढ़ाये. निदेशक ने कहा कि विद्यालय में नई तकनीक से शिक्षा के साथ खेलकूद की भी सुविधा उपलब्ध है. मौके पर सभी शिक्षकगण, अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित थे. चार अप्रैल को आठ घंटे बाधित रहेगी बिजली चतरा. विद्युत विभाग के द्वारा चार अप्रैल को 33 केवी इटखोरी-चतरा व इटखोरी-गिद्धौर लाइन का मरम्मति कार्य किया जायेगा. जिसके कारण सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान चतरा शहर, इटखोरी, गिद्धौर, पत्थलगड्डा, हंटरगंज, जोरी, टंडवा, सिमरिया, प्रतापपुर, लावालौंग, कुंदा प्रखंड में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. यह जानकारी विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता ने दी.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola