सेवानिवृत्त तीन शिक्षकों को दी गयी विदाई

डीएसई रामजी कुमार ने तीनों सेवानिवृत्त शिक्षकों को माला पहना कर व उपहार भेंट कर विदाई दी
चतरा. जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त तीन शिक्षकों को विदाई दी गयी. जिसमें एमएस दीवानखाना चतरा के टारसीला कुजूर, यूएमएस गाड़ीलौंग टंडवा के बालकृष्णा राम व यूएमएस तपसा सिमरिया के महेश्वर दांगी शामिल हैं. डीएसई रामजी कुमार ने तीनों सेवानिवृत्त शिक्षकों को माला पहना कर व उपहार भेंट कर विदाई दी. साथ ही शिक्षकों के कार्यकाल की सराहना की. कहा कि शिक्षक समाज की नींव होते हैं. सेवानिवृत्त सेवा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के लिए नये अध्याय की शुरुआत है. शिक्षकों ने अपने सेवाकाल में ईमानदारी व समर्पण के साथ विद्यार्थियों को शिक्षा दी, जिसका लाभ समाज को लंबे समय तक मिलेगा रहेगा. मौके पर कई शिक्षक व कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




