विराट हिंदू सम्मेलन में एकजुटता और संस्कृति पर जोर

Updated:
विज्ञापन
विराट हिंदू सम्मेलन में एकजुटता और संस्कृति पर जोर

धर्म व संस्कृति के विरुद्ध उठने वाली चुनौती का डटकर सामना करें

विज्ञापन

धर्म व संस्कृति के विरुद्ध उठने वाली चुनौती का डटकर सामना करें कान्हाचट्टी. प्रखंड के शायल बगीचा में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता बजरंग दल के क्षेत्रीय संयोजक जन्मजेय कुमार, मातृशक्ति क्षेत्र प्रमुख शोभा रानी व हिंदुवादी नेता भैरव सिंह ने संयुक्त रूप से किया. मुख्य वक्ता ने युवाओं को अनुशासन व संगठन की शक्ति का पाठ पढ़ाया. शोभा रानी ने महिलाओं को संस्कार व वीरता की प्रतिमूर्ति बनने की प्रेरणा दी. भैरव सिंह ने कहा कि हम उस संस्कृति संवाहक हैं, जिसने पूरी दुनिया को सभ्यता दिखायी. अब समय आ गया है हिंदू समाज अपनी शक्ति को पहचाने और एकजुटता दिखायें. धर्म व संस्कृति के विरुद्ध उठने वाली हर चुनौती को डटकर सामना करने की बात कही. युवाओं को राष्ट्र शक्ति व धर्म रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया. पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता ने कहा कि हिंदू धर्म वास्तव में लोगों को संस्कार सिखाता है. सभी को एकजुट रहने की बात कही. कार्यक्रम स्थल जय श्रीराम के बोल से गूंजता रहा. संचालन आरएसएस के खंड कार्यवाह कमांडो ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सतीश सिंह, अवधेश सिंह, प्रिंस सिंह, प्रदीप सिंह, नवल सिंह समेत अन्य ने अहम भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola