स्वर्णकार परिवार के होली मिलन में सम्मानित हुए बुजुर्ग

Updated:
विज्ञापन
स्वर्णकार परिवार के होली मिलन में सम्मानित हुए बुजुर्ग

लोगों ने एक-दूसरे को रंग, अबीर लगाकर होली की बधाई दी.

विज्ञापन

चतरा. चतरा नगर स्वर्णकार परिवार की ओर से हेरूआ नदी के किनारे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को रंग, अबीर लगाकर होली की बधाई दी. सभी भेदभाव भूल कर होली मनाने की अपील की गयी. सभी ने विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ उठाया. इस मौके पर समाज के बुजुर्गों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वालों में शंभु प्रसाद सोनी, प्रकाश प्रसाद सोनी, नंदकिशोर प्रसाद सोनी, तपेश्वर सोनी, अयोध्या प्रसाद सोनी, बजरंगी प्रसाद सोनी, राजेंद्र प्रसाद सोनी, चलितर प्रसाद सोनी शामिल हैं. मौके पर संघ के अध्यक्ष प्रेम सोनी, सचिव दीपक सोनी(गुड्डू सोनी),कोषाध्यक्ष दीनबंधु सोनी, उपाध्यक्ष अंबिका सोनी, सहसचिव आकाश सोनी, नरेश सोनी,विनोद सोनी,गोपाल सोनी समेत कई उपस्थित थे.

होली को लेकर बाजार की रौनक बढ़ी

इटखोरी. रंगों के त्योहार होली को लेकर बाजार में रौनक बढ़ने लगी है. रंग, पिचकारी, अलग-अलग मुखौटों का स्टॉल सजने लगा है. लोगों का मूड होलियाना होने लगा है. एक -दो दिनों के बाद दुकानों व स्टालों में खरीदारों की भीड़ लगेगी. इधर, त्योहार को देखते हुए दूसरे प्रदेशों में रोजगार करने वाले लोग अपने घर लौटने लगे हैं. बस व सवारी गाड़ियों में मुश्किल से जगह मिल रही है.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola