50 लाख के मादक पदार्थ जब्त, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन
50 लाख के मादक पदार्थ जब्त, तस्कर फरार

मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन

सख्ती. मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई चतरा. पुलिस ने कुंदा थाना क्षेत्र के बटुकुईया गांव के ज्ञानी गंझू के घर से 50 लाख का मादक पदार्थ जब्त किया है, जिसमें 840 ग्राम अफीम, 17 बोरा में बंद 315 किलो अफीम का डोडा, 35 किलो पोस्ता दाना के अलावा एक मोटर पंप, दो सेक्शन पाइप, फीता पाइप एक बंडल, एक कीटनाशक स्प्रे मशीन को जब्त किया गया. वहीं तस्कर फरार हो गये. यह जानकारी एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने सोमवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस काॅन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि ज्ञानी गंझू के घर में व्यापार करने के उद्देश्य से अफीम, डोडा रखे हुए हैं. सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ शुभम कुमार खंडेलवाल के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने छापामारी के दौरान भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया गया. बताया गया कि जब्त उक्त सामान से स्पष्ट होता है कि उक्त लोगों ने पोस्ता की खेती की थी और उसी से निकला अफीम, डोडा घर में रखे हुए थे. इस संबंध में कुंदा थाना में तीन नामजद पर एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया गया है. उक्त लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. एसपी ने कहा कि अफीम के अवैध कारोबार के खिलाफ छापामारी अभियान जारी रहेगा. मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगो को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा. छापामारी टीम में सिमरिया एसडीपीओ के अलावा कुंदा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह, एनडीपीएस थाना प्रभारी शमी अंसारी, कुंदा थाना के एसआई श्रीकांत पांडेय, आरक्षी रोहित कुमार सिंह समेत अन्य जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola