ज्यादा चंदा मांगने पर चालक के साथ मारपीट

शहर के ग्वालटोली मुहल्ला निवासी राकेश यादव, सनी कुमार, अंशु कुमार, सुमित कुमार, पुनित कुमार व अन्य को आरोपी बनाया है.
चतरा. सदर थाना क्षेत्र के चंगेर गांव निवासी चालक राकेश कुमार (पिता हीरा यादव) ने थाना में आवेदन देकर कई लोगों पर मारपीट, वाहन का शीशा तोड़ने व पैसा छीनने का आरोप लगाया है. जिसमें शहर के ग्वालटोली मुहल्ला निवासी राकेश यादव, सनी कुमार, अंशु कुमार, सुमित कुमार, पुनित कुमार व अन्य को आरोपी बनाया है. बताया कि शनिवार को मालवाहक वाहन (जेएच 13 डी 0376) लेकर टाटा से चतरा आये थे. कांटा कराने के लिए पुलिस लाइन की ओर जा रहे थे. इस दौरान संतोषी मंदिर के पास रामनवमी का चंदा मांगने वालों ने रोका और ज्यादा चंदा देने के लिए दबाव बनाने लगे. इनकार करने पर मारपीट करने लगे. रड से सिर पर मार दिया, जिससे मेरा सिट फट गया. उक्त लोगों ने लगभग 60 हजार रुपये छीन लिये.
जानलेवा हमला करने के आरोप में चार पर केस दर्ज
चतरा. शहर के बिंड मुहल्ला नयकी तालाब निवासी मुकेश भुईयां (पिता स्व ठेधु भुईयां) ने जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. जिसमें मुहल्ले के ही विक्की माली, विकास राम, प्रयाग माली व उज्ज्वल माली का आरोपी बनाया है. मुकेश ने आवेदन में बताया है कि 19 मार्च को रात करीब नौ बजे विक्की व विकास आंगनबाड़ी केंद्र में ले गये और रड से बेरहमी से पीटा, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गये. उज्ज्वल व प्रयाग ने इस मामले में केस नहीं करने की धमकी दी थी. इस संबंध में थाना में उक्त चारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




