वार्ता के बाद दस्तावेज लेखकों की हड़ताल समाप्त

Updated:
विज्ञापन
वार्ता के बाद दस्तावेज लेखकों की हड़ताल समाप्त

वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की गयी

विज्ञापन

चतरा. दस्तावेज लेखकों की हड़ताल व धरना बुधवार को समाप्त हो गया. विधायक जनार्दन पासवान, सब रजिस्ट्रार संतोष कुमार रजक व झारखंड दस्तावेज नवीस संघ के पदाधिकारियों के बीच हुई वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की गयी. एक माह से अधिक समय से चली आ रही हड़ताल व धरना के कारण निबंधन का कार्य ठप था. संघ के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद ने बताया कि सब रजिस्ट्रार ने पूर्व की तरह निबंधन कार्य करने का आश्वासन दिया है. इसके बाद हड़ताल वापस ले लिया गया. शुक्रवार से पूर्व की तरह निबंधन कार्य शुरू हो जायेगा. मौके पर संघ के सचिव नंदकिशोर सिंह, पूर्व अध्यक्ष विनय कुमार सिंह समेत कई उपस्थित थे. मालूम हो कि 28 नवंबर हड़ताल व 30 नवंबर से धरना दिया जा रहा था.

आम्रपाली चंद्रगुप्त के नये जीएम संजीव कुमार ने दिया योगदान

टंडवा. आम्रपाली चंद्रगुप्त के नये जीएम संजीव कुमार ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण प्रभारी जीएम मो अकरम से किया. इसके बाद पदाधिकारियों के साथ बैठक की. सभी को रैयतों के साथ समन्वयक स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया. कहा कि 28 मिलियन टन के लक्ष्य को हासिल करना है. उन्होंने चंद्रगुप्त परियोजना से भी 15 मिलियन टन उत्पादन हासिल करने की दिशा में काम करने का निर्देश दिया. मौके पर चंद्रगुप्त पीओ भूषण कुमार, अनूप भगत, मलयज, सुजीत रंजन, विवेक कुमार,मुखिया संघ जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, प्रमोद सिंह समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola