जरूरतमंदों के बीच गर्म वस्त्र का वितरण
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन

वस्त्र वितरण सोसाइटी के सचिव धर्मेंद्र पाठक, कोषाध्यक्ष गोपाल वर्मा व कार्यकारिणी सदस्य ताराचंद सोनी ने किया
विज्ञापन
चतरा. भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा गुरुवार को जरूरतमंदों के बीच गर्म वस्त्र का वितरण किया गया. बैरियों गांव में लगभग 200 जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़े बांटे गये. वस्त्र वितरण सोसाइटी के सचिव धर्मेंद्र पाठक, कोषाध्यक्ष गोपाल वर्मा व कार्यकारिणी सदस्य ताराचंद सोनी ने किया. सचिव ने कहा कि ठंड को देखते हुए गर्म कपड़ों का वितरण किया गया. आगे भी सेवा कार्य जारी रहेगा.
डीजे की धुन पर जम कर थिरके बच्चे व युवा
मयूरहंड. नववर्ष के अवसर पर प्रखंड के पिकनिक स्थल महेशा स्थित अंजनवा जलाशय, बड़ाकर नदी व करकरवा नाला सैलानियों से गुलजार रहे. लोगों ने मनपसंद भोजन का लुत्फ उठाया. बच्चे व युवा डीजे की धुन पर थिरकते नजर आये. वहीं गुरवाडीह स्थित जय मां आदि शक्ति मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










