चतरा में दो बाइक की सीधी टक्कर, चार की मौत, दो घायल

सिमरिया थाना क्षेत्र के तलसा स्कूल के समीप शनिवार को दो बाइक की सीधी टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.
सिमरिया (चतरा). सिमरिया थाना क्षेत्र के तलसा स्कूल के समीप शनिवार को दो बाइक की सीधी टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना दिन के करीब 12.30 बजे की बतायी जाती है. मृतकों में गोवाखुर्द गांव निवासी वीरेंद्र उर्फ बिल्ला गंझू, टूटकी फुसरू गांव निवासी नागेश्वर गंझू समेत दो अन्य शामिल हैं. इनकी पहचान नहीं हो सकी है. वहीं घायलों में गोवाखुर्द निवासी सत्यम कुमार, टूटकी फुसरू निवासी मनीषा कुमारी (पिता-नरेश भुइयां) शामिल हैं. जानकारी के अनुसार वीरेंद्र गंझू आनंद बस में कंडक्टर का काम करता था. वह अपने बेटे को लेकर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए हजारीबाग से सिमरिया स्थित अपना घर जा रहा था. इसी दौरान पिरी की ओर से हजारीबा की ओर जा रही बाइक से टक्कर हो गयी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेजा गया. वहीं दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेजा. देर शाम तक दो शवों की पहचान की कोशिश की जा रही थी. इधर वीरेंद्र की मौत से गोवाखुर्द गांव में मातम पसरा हुआ है. हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गये थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




