गीता देवी हत्याकांड के उदभेदन की मांग, एसपी से मिले

Updated:
विज्ञापन
गीता देवी हत्याकांड के उदभेदन की मांग, एसपी से मिले

लोगों ने घटना का अविलंब उदभेदन करने और हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की.

विज्ञापन

चतरा. किशनपुर की गीता देवी की हत्या के 18 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा मामले का उदभेदन नहीं किया गया है. जिसे लेकर शुक्रवार को परिजन व ग्रामीणों ने एसपी से मुलाकात की. लोगों ने घटना का अविलंब उदभेदन करने और हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की. एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने ग्रामीणों को बहुत जल्द मामले का उदभेदन का आश्वासन दिया. साथ ही कहा कि मामले के उदभेदन को लेकर एसआइटी टीम का गठन किया गया है. बहुत जल्दी मामले का खुलासा किया जायेगा. मालूम हो कि 23 मार्च को नवोदय विद्यालय के समीप गीता देवी की गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी. गीता देवी महुआ चुनने जंगल गयी थी. एसपी से मिलने वालों में वार्ड पार्षद नितेश कुमार, पति शीतल यादव, भारत यादव, निर्मल यादव, उपेंद्र यादव, रोहिणी देवी, प्रेमा देवी, सोहरी देवी, रूना देवी, ममता देवी व बसंती देवी शामिल थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola