ePaper

तोड़फोड़ करने वालों पर कार्रवाई की मांग

Updated at : 06 Jan 2026 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
तोड़फोड़ करने वालों पर कार्रवाई की मांग

एसपी सुमित कुमार अग्रवाल को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है

विज्ञापन

चतरा. शहर के पनसलवा मुहल्ला निवासी संतोष कुमार ने मंगलवार को एसपी सुमित कुमार अग्रवाल को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. बताया कि पनसलवा के पास ऑटो रिक्शा शोरूम है. तीन जनवरी को अपने घर पर था. इस दौरान बिंड मुहल्ला के छोटू कुमार, सुशील कुमार उर्फ शेरा, रूपेश कुमार गुप्ता, रीचु कुमार, दिलीप सोनी, लाइन मुहल्ला निवासी प्रेम कुमार गुप्ता उर्फ गोरका शोरूम पर आये. उन्होंने मेरे सहयोगी वीरेंद्र कुमार रजक के साथ गाली गलौज करते हुए मेरे बारे में पूछताछ की. साथ ही शोरूम में तोड़फोड़ की. ड्रावर में रखे 50 हजार रुपये निकाल लिये. तोड़फोड़ की वजह से करीब 40 हजार की क्षति हुई है. इसकी सूचना तत्काल सदर थाना को दी गयी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. इधर, मंगलवार को कई लोग दुकान पहुंचे और गाली गलौज करते हुए धमकी दी. जिससे अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है. संतोष ने एसपी से मामले की जांच कर उक्त लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola