बंगाल सिलीगुड़ी में प्रवासी मजदूर की मौत, गांव में शोक

Published by : VIKASH NATH Updated At : 29 Jan 2026 9:22 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जोतडीह गांव निवासी 46 वर्षीय प्रवासी मजदूर संतोष ठाकुर उर्फ भोला ठाकुर की मौत गुरुवार सुबह पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी शहर में हो गयी.

विज्ञापन

प्रतापपुर. थाना क्षेत्र के जोतडीह गांव निवासी 46 वर्षीय प्रवासी मजदूर संतोष ठाकुर उर्फ भोला ठाकुर की मौत गुरुवार सुबह पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी शहर में हो गयी. वह सिलीगुड़ी में देवदार की लकड़ी (धूप) काटने वाले कारखाने में मजदूरी करता था. मृतक के साथ काम कर रहे जोतडीह गांव निवासी नारायण भारती ने बताया कि बुधवार रात संतोष अन्य मजदूरों के साथ भोजन कर सोया था. गुरुवार सुबह पूरी तरह सामान्य था, लेकिन कुछ ही देर में अचानक जमीन पर गिर पड़ा और अचेत हो गया. साथ ही मजदूर उसे तुरंत अस्पताल ले गये. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है. शव को गांव लाने की तैयारी की जा रही है. मौत की खबर मिलते ही परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में मातम पसर गया है. महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाने का निर्णय हंटरगंज. थाना परिसर स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में महाशिवरात्रि मानने को लेकर बुधवार की देर शाम बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता प्रभात चौरसिया ने की. इस मौके पर निर्णय लिया गया कि 25 फरवरी को शिवरात्रि का त्योहार है, जिसे मानने को लेकर कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया. इस बार शिवरात्रि काफी धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. काफी आकर्षक ढंग से भगवान शिवजी की बारात निकाली जायेगी. मौके पर अमन कुमार, राजदीप कुमार, ऋषभ गुप्ता, रोहित कुमार, पवन रजक, कन्हाई गुप्ता, विनोद प्रजापति, अजय प्रजापति, अभय रंजन, राजन कुमार, राजू गुप्ता, राहुल कुमार, रवि गुप्ता के अलावा कई सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola