दो दिवसीय समर कैंप में बच्चों ने की मस्ती

Updated:
विज्ञापन
दो दिवसीय समर कैंप में बच्चों ने की मस्ती

दूसरे दिन आर्ट इंटीग्रेशन इन एजुकेशन में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

टंडवा. डीआरएस इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय समर कैंप का समापन गुरुवार को किया गया. दूसरे दिन आर्ट इंटीग्रेशन इन एजुकेशन में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. आर्ट एंड क्राफ्ट में हीरामन कुमार प्रथम, प्रियांशु कुमार द्वितीय, प्रियांशु कुमारी तृतीय, भाषण में रानी परी प्रथम, अनंत राज द्वितीय, गायन में आव्या गुप्ता प्रथम, चित्रांकन प्रतियोगिता में पवन कुमार प्रथम, आरोही कुमारी द्वितीय, अनुराग गुप्ता तृतीय, ग्रुप डांस में जिया एंड ग्रुप ने प्रथम, सोनाक्षी एंड ग्रुप ने द्वितीय व अनुष्का एंड ग्रुप ने तृतीय, नाट्यमंचन में रानी परी एंड ग्रुप ने प्रथम, अर्णव गुप्ता एंड ग्रुप ने द्वितीय व अभिषेक एंड ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. निदेशक धर्मेंद्र कुमार, प्राचार्या सावित्री कुमारी ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की.बेहतर करने वालों को सम्मानित किया. मौके पर शिक्षिका बिंदु कुमारी, सीमा कुमारी, भवानी कुमारी, सुमन कुमारी, करिश्मा पांडेय, करिश्मा गुप्ता, निशा कुमारी, अनिशा कुमारी, शिक्षक विक्रम कुमार पासवान, रितेश कुमार, उमेश कुमार, विजय कुमार केसरी, दीपक कुमार, बिट्टू कुमार समेत बच्चे उपस्थित थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola