मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ रामनवमी की धूम

Updated:
विज्ञापन
मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ रामनवमी की धूम

चैती नवरात्र पर मंदिरों व पूजा पंडालों उमड़ी भीड़

विज्ञापन

चैती नवरात्र पर मंदिरों व पूजा पंडालों उमड़ी भीड़ चतरा. चैती नवरात्र के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की गयी. पूजा अर्चना को लेकर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. लोगों ने पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि व शांति की कामना की. इसके बाद रामनवमी को लेकर भगवान श्रीराम, भक्त हनुमान की पूजा-अर्चना की गयी. लोगों ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर महाबीरी झंडा लगाया. साथ ही घरों में भी महाबीरी पताका लगाया. महाष्टमी पर गुरुवार की रात जुलूस गाजे बाजे के साथ निकाला गया, जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए. इस दौरान पूरा शहर जय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा. लोग डीजे के धुन पर झूमते रहे. शहर में क्लबों द्वारा एक से बढ़ कर एक डीजे साउंड मंगाया गया है. कसाना डीजे व अमर डीजे की खास चर्चा रही. जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा.

कहीं दिखेगी 1947 का पार्टिशन व कहीं 1971 के युद्ध पर आधारित झांकी

गिद्धौर. दशमी को निकलने वाली झांकी की तैयारी अंतिम चरण में है. कलाकार दिन-रात झांकी को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं. मुख्य सड़क ब्लॉक मोड़ से मेलाटांड़ तक एक से बढ़ कर एक झांकी निकाली जायेगी. ठाकुरबाड़ी मुहल्ला, ऊपर मुहल्ला, नीचे मुहल्ला, बिचली मुहल्ला, बरटा गांव से झांकी निकाली जायेगी. महासमिति के अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में झांकी निकाली जायेगी. सार्वजनिक युवक विकास संघ ठाकुरबाड़ी मुहल्ला द्वारा 1947 का पार्टिशन व 1971 का युद्ध पर आधारित झांकी निकाली जायेगी. झांकी तैयार कर रहे जितेंद्र कुमार जीतु ने बताया कि इस जीवंत झांकी निर्माण में लगभग पांच लाख रुपये का खर्च आया है.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola