उत्साह व उमंग के साथ मना नववर्ष, पिकनिक स्पॉट रहे गुलजार

रात 12 बजते ही हैप्पी न्यू ईयर से गूंजा पूरा क्षेत्र
नववर्ष: रात 12 बजते ही हैप्पी न्यू ईयर से गूंजा पूरा क्षेत्र मो तसलीम चतरा. जिले में नववर्ष का स्वागत पूरे उत्साह व उमंग के साथ किया गया. रात 12 बजते ही हैप्पी न्यू इयर से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. लोग घरों से बाहर निकलकर एक-दूसरे को बधाई दी. साथ ही नववर्ष के जश्न में डूब गये. कई लोगों ने फोन कर, तो कई मैसेज व सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी. रातभर लोग डीजे साउंड पर झूमते रहे. पटाखे फोड़ कर व सड़कों पर हैप्पी न्यू इयर लिख कर स्वागत किया. लोगों ने व्हाट्सअप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर के माध्यम से नववर्ष की बधाई दी. सुबह होते ही लोग अपने-अपने पिकनिक स्पॉट के लिए निकल पड़े, जो शाम घर लौटे. कई लोग डीजे साउंड के साथ नाचते गाते पिकनिक स्पॉट पहुंचे. इस दौरान सभी पिकनिक स्पॉट गुलजार रहे. परिवार, दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ लोग पिकनिक स्पॉट पहुंचे, जहां तरह-तरह के व्यंजनों का लुत्फ उठाया. कई ने व्यंजन खुद से तैयार किया, तो कई बनाकर ले गये थे. सबसे अधिक भीड़ तमासिन जलप्रपात में रही. इसके अलावा शहर से सटे भेड़ीफॉर्म स्थित लक्षणपुर डैम, गोवा जलप्रपात, मालूदाह, डुमेर-सुमर जलप्रपात, लावालौंग के खैवा बंदारू, कान्हाचट्टी के हरियोखार जलप्रपात, मयूरहंड के अंजनवा डैम सैलानियों से दिनभर गुलजार रहा. जिला मुख्यालय स्थित इको पार्क में काफी संख्या में लोग पहुंचे. दिनभर गुलजार रहे. छोटे-छोटे बच्चे पार्क पहुंचकर मनोरंजन किया. वहीं दूसरी ओर शहर के चौक-चौराहों व गांवों के गली मुहल्ले में सन्नाटा पसरा रहा, तो पर्यटन स्थल, पिकनिक स्पॉट व जंगल, पहाड़ लोगों से गुलजार रहा. पिकनिक स्थलों पर लोगों ने जमकर मस्ती की. पूजा कर नववर्ष की शुरुआत की लोगों ने नववर्ष की शुरुआत मंदिरों में पूजा-अर्चना कर की. सुबह से ही मंदिरों में पूजा अर्चना करने वालों की भीड़ लगी रही. सबसे अधिक भीड़ इटखोरी के मां भद्रकाली व हंटरगंज के मां कौलेश्वरी मंदिर में रही. इसके अलावा शहर के काली मंदिर, कठौतिया मंदिर, लकलकवानाथ मंदिर, पत्थलगड्डा के लेंबोईया भगवती, टंडवा के चुंदरू धाम, सिमरिया के चाडरम, भवानी मठ, कुंदा के महादेव मठ समेत अन्य मंदिरों में लोगों ने पूजा अर्चना कर नववर्ष की शुरुआत की. मटन, चिकेन व मछली की खूब हुई बिक्री नववर्ष को लेकर बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने पिकनिक स्पॉट पहुंचे. इसे लेकर मटन, चिकेन, मछली की जमकर बिक्री हुई. उक्त दुकानों में सुबह से ही भीड़ लगी रही. शराब की बिक्री भी जमकर हुई. मटन, चिकेन, मछली व शराब का लगभग एक करोड़ रुपये का कारोबार हुआ. गुरुवार होने के कारण पिछले वर्ष की अपेक्षा थोड़ी कम रही. पुलिस रही मुस्तैद नववर्ष को लेकर पुलिस मुस्तैद रही. जगह-जगह पर जवानों की तैनाती की गयी थी. एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी पिकनिक स्पॉटों का जायजा लेते रहे. किसी तरह की अनहोनी नहीं हो, इसे लेकर सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी. असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही थी. बाइक दस्ता भी पर्यटन व पिकनिक स्थलों के आसपास घूमते रहे. तेज रफ्तार में बाइक चलाने वालों को रोककर धीमा चलाने की सलाह दी गयी. सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस पिकनिक स्पॉटों का गश्त लगाती रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




