किसी के बहकावे में न आयें होमगार्ड बहाली के अभ्यर्थी : डीसी

Updated:
विज्ञापन
किसी के बहकावे में न आयें होमगार्ड बहाली के अभ्यर्थी : डीसी

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक अप्रैल से होमगार्ड में बहाली प्रक्रिया शुरू है.

विज्ञापन

चतरा. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक अप्रैल से होमगार्ड में बहाली प्रक्रिया शुरू है. इसी बीच जिला प्रशासन को सूचना मिली है कि बहाली प्रक्रिया में कुछ लोग अभ्यर्थियों को भ्रमित कर उनसे ठगी करने का प्रयास कर रहे हैं. अभ्यर्थियों को फोन कर उन्हें होमगार्ड में नौकरी लगा देने का झांसा दे रहे हैं. इसके बदले उनसे रुपये की मांग की जा रही है. इस संबंध में उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने कहा है कि जिले में चल रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी व निर्धारित मानकों के अनुरूप हो रही है. चयन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की सिफारिश, बिचौलिया अथवा धन लेन-देन का कोई स्थान नहीं है. उपायुक्त ने अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि किसी के भी बहकावे में न आयें. यदि कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे की मांग करता है, तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना, साइबर सेल या जिला प्रशासन को दें, ताकि ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola