व्यवसायी की मौत, दो लोग घायल

वापसी के क्रम में पेड़ से जा टकराया.
गिद्धौर. गिद्धौर-हजारीबाग मुख्य पथ स्थित इंदरा मोड़ के पास सोमवार की अहले सुबह बारातियों से भरी कार एक पेड़ से जा टकरायी. इस टक्कर में कार में सवार युवा व्यवसायी मनीष उर्फ मंटू सिंह की मौत हो गयी, वहीं दो लोग घायल हो गये. घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया गया. मृतक मनीष तपेज निवासी भाजपा नेता अरुण सिंह के पुत्र थे. जानकारी के अनुसार, दारियातु की ये लोग पूर्व मुखिया पूनम देवी के पुत्र की शादी में हजारीबाग जिले के डंडई गांव बारात गये. वापसी के क्रम में बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया. जिससे कार में सवार मनीष उर्फ मंटू सिंह की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया. मनीष नगवां मुहल्ला में संचालित पफेक्स मॉल बिल्डिंग के मालिक थे. क्षेत्र में समाजसेवी के रूप में उनकी पहचान थी. उनका अंतिम संस्कार हैरू डैम स्थित श्मशान घाट में किया गया. अंतिम संस्कार में काफी संख्या में लोग शामिल हुए. मालूम हो कि दो माह पूर्व युवा व्यवसायी रामदेव यादव की भी मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी थी. इस तरह दो युवा व्यवसायी के मौत से लोग मर्माहत हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










