चतरा : पचकेडीया नदी पर पुल नहीं, पानी बढ़ते ही मुख्यालय से कट जाता है कोरियाडीह गांव

Updated:
विज्ञापन

पचकेडीया नदी में आया बाढ | Prabhat Khabar Network

पचकेडीया नदी पर पुल न होने से कोरियाडीह गांव का संपर्क कट जाता है। स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है। प्रशासन बेखबर है।

विज्ञापन

बिहारी कुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतापपुर(चतरा). प्रखंड की गजवा पंचायत अंतर्गत कोरियाडीह गांव के पास पचकेडीया नदी में बरसात के दिनों में पानी का तेज बहाव होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ जाती है. नदी में पानी अधिक रहने के कारण गांव का मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हो जाता है. ग्रामीणों को नदी पार करने के लिए पानी कम होने का घंटों इंतजार करना पड़ता है.

स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी

सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को होती है. पानी बढ़ने पर बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं. कई बार अभिभावक बच्चों को कंधे पर बैठाकर नदी पार कराते हैं. ग्रामीण रोहित कुमार, राजेंद्र यादव, रामोतार यादव समेत अन्य ने बताया कि यह समस्या वर्षों से बनी हुई है. बरसात के मौसम में नदी पार करना जान जोखिम में डालने जैसा होता है. पानी कम होने का इंतजार करना पड़ता है. नदी में पानी बढ़ने से बाजार और प्रखंड कार्यालय जाना मुश्किल हो जाता है. इससे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और जरूरी सामान खरीदने में भी परेशानी होती है.

ये भी पढ़ें: कुंदा थाना में अनोखा रक्षाबंधन समारोह, एकल अभियान की बहनों ने जवानों को बांधी राखी , सुरक्षा का लिया वचन

कई बार उठी पुल निर्माण की मांग

ग्रामीणों के अनुसार, पचकेडीया नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक और उपायुक्त को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक पुल का निर्माण नहीं हुआ है. इसी नदी को पार कर राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भी पूर्व मुखिया चंद्रिका प्रसाद यादव के घर पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें: चतरा : लरकुआ मोड़ से 2.05 किलो अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

पुल निर्माण था चंद्रिका यादव का सपना

गजवा के पूर्व मुखिया चंद्रिका प्रसाद यादव भी इसी नदी को पार कर पंचायत सचिवालय और प्रखंड कार्यालय जाते थे. नदी पर पुल निर्माण उनका सपना था. इसके लिये उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगायी थी. उनकी हत्या के बाद यह सपना अधूरा रह गया. उनके पुत्र रोहित यादव पंचायत के मुखिया बने और उन्होंने भी \\पुल निर्माण के लिए मंत्री को आवेदन दिया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola