चतरा : 78 लाख की पीसीसी सड़क पर दो माह में ही उठे सवाल, चना दाल वितरण नहीं होने की शिकायत

Updated:
विज्ञापन

चतरा के पकरिया गांव में 78 लाख की पीसीसी सड़क दो महीने में ही टूटी। साथ ही जन वितरण प्रणाली में चना दाल नहीं मिलने की शिकायत पर जांच की मांग की गई है।

विज्ञापन

चतरा. सदर प्रखंड की डाढ़ा पंचायत के पकरिया गांव में डीएमएफटी मद से करीब 78 लाख रुपये की लागत से बनी पीसीसी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाये गये हैं. जदयू जिलाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि राम आशीष कुमार ने उपायुक्त को आवेदन देकर सड़क निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दो माह में कई जगह टूटने लगी सड़क

राम आशीष कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण पूरा होने के महज दो माह बाद ही कई स्थानों पर सड़क टूटने और क्षतिग्रस्त होने लगी है. उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे मिट्टी भराई का काम भी नहीं किया गया है. इससे सड़क के किनारों पर भी स्थिति खराब हो रही है और आने वाले समय में सड़क को और नुकसान पहुंचने की आशंका है.

जांच कर कार्रवाई की मांग

जदयू जिलाध्यक्ष ने उपायुक्त से पूरे मामले की जांच संबंधित अधिकारियों से कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जांच में यदि निर्माण कार्य में अनियमितता या लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए.

ये भी पढ़ें: कुंदा थाना में अनोखा रक्षाबंधन समारोह, एकल अभियान की बहनों ने जवानों को बांधी राखी , सुरक्षा का लिया वचन

चना दाल का वितरण नहीं होने की भी शिकायत

राम आशीष कुमार ने जन वितरण प्रणाली की दुकानों से लाभुकों के बीच चना दाल का वितरण नहीं किये जाने का मामला भी उठाया है. उन्होंने इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को पत्र देकर मामले की जांच कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि गरीब लाभुकों को मिलने वाले खाद्य पदार्थ का समय पर वितरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए. उन्होंने दोषी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने और लाभुकों के बीच जल्द चना दाल का वितरण कराने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: चतरा : लरकुआ मोड़ से 2.05 किलो अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

दोनों मामलों में कार्रवाई की मांग

राम आशीष कुमार ने उपायुक्त से सड़क निर्माण और चना दाल वितरण दोनों मामलों में संबंधित अधिकारियों से जांच कराने की मांग की है. उन्होंने जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने और आम लोगों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने की अपील की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola