कुंदा थाना में अनोखा रक्षाबंधन समारोह, एकल अभियान की बहनों ने जवानों को बांधी राखी , सुरक्षा का लिया वचन

Updated:
विज्ञापन

कुंदा थाना में रक्षाबंधन समारोह में उपस्थित आचार्य शिक्षिका के साथ थाना प्रभारी | Prabhat Khabar Network

कुंदा थाना में एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिस जवानों को राखी बांधी। जवानों ने क्षेत्र की महिलाओं की सुरक्षा का संकल्प लिया। देखें पूरी खबर।

विज्ञापन

धर्मेद्र गुप्ता की रिपोर्ट कुंदा (चतरा). एकल अभियान से जुड़ी आचार्य शिक्षिकाओं ने गुरुवार को कुंदा थाना परिसर में रक्षाबंधन समारोह का आयोजन किया. घर-परिवार से दूर रहकर क्षेत्र की सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों की कलाई पर जब बहनों ने रक्षासूत्र बांधा, तो जवानों के चेहरे खुशी से खिल उठे.

आपके शहर में

विज्ञापन

तिलक लगाकर पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

समारोह के दौरान एकल अभियान की बहनों ने थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह समेत सभी पुलिसकर्मियों के माथे पर तिलक लगाया. इसके बाद उनकी कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की. बहनों ने कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ एक धागे का त्योहार नहीं है, बल्कि यह विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है. पुलिस जवान अपने परिवार से दूर रहकर त्योहारों के दौरान भी लोगों की सुरक्षा में ड्यूटी करते हैं. ऐसे में उनके साथ रक्षाबंधन मनाना उनके लिए गर्व की बात है.

थाना प्रभारी ने बहनों का जताया आभार

थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह ने बहनों के इस निस्वार्थ प्रेम के लिए उनका आभार जताया और उन्हें सम्मानजनक उपहार भेंट किए. उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र और अटूट प्रेम का त्योहार है. पुलिस अपनी बहनों और क्षेत्र की हर नारी की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए हमेशा तत्पर है. उन्होंने हर परिस्थिति में महिलाओं के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया.

ये भी पढ़ें: बेतला में रक्षाबंधन की धूम: कुटमू चौक पर उमड़ा जनसैलाब, बाजारों में त्योहार का चरम उत्साह

जवानों ने भी दिया सुरक्षा का वचन

रक्षाबंधन के मौके पर पुलिस जवानों ने भी बहनों को हर मोड़ पर सहयोग और सुरक्षा देने का वचन दिया. इस दौरान थाना परिसर में सौहार्दपूर्ण और आत्मीय माहौल देखने को मिला. समारोह आपसी प्रेम, सम्मान और भाईचारे के संदेश के साथ संपन्न हुआ. कार्यक्रम में सुशीला देवी, काजल कुमारी, बिंदी कुमारी, दुलारी देवी, सुनीता देवी, लदवंती कुमारी, बबिता देवी, अम्बिका भोक्ता, प्रशिक्षक प्रमुख सुरेंद्र भारती, अजय यादव, राजेंद्र कुमार, रविन्द्र भारती, बिनोद यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola